श्रीमद्भागवत महापुराणगीताप्रेस, गोरखपुर — मुखपृष्ठ
⌕

॥ श्रीहरिः ॥

श्लोक 10.87.39

दशम स्कन्ध · अध्याय 87 · अथ सप्ताशीतितमोऽध्यायः

यदि न समुद्धरन्ति यतयो हृदि कामजटा

दुरधिगमोऽसतां हृदि गतोऽस्मृतकण्ठमणिः।

असुतृपयोगिनामुभयतोऽप्यसुखं भगव-

न्‍ननपगतान्तकादनधिरूढपदाद् भवतः॥ ३९

yadi na samuddharanti yatayo hṛdi kāmajaṭā

duradhigamo'satāṃ hṛdi gato'smṛtakaṇṭhamaṇiḥ|

asutṛpayogināmubhayato'pyasukhaṃ bhagava-

nnanapagatāntakādanadhirūḍhapadād bhavataḥ|| 39

अर्थ

भगवन्! यदि मनुष्य योगी-यति होकर भी अपने हृदयकी विषय-वासनाओंको उखाड़ नहीं फेंकते तो उन असाधकोंके लिये आप हृदयमें रहनेपर भी वैसे ही दुर्लभ हैं, जैसे कोई अपने गलेमें मणि पहने हुए हो, परन्तु उसकी याद न रहनेपर उसे ढूँढ़ता फिरे इधर-उधर। जो साधक अपनी इन्द्रियोंको तृप्त करनेमें ही लगे रहते हैं, विषयोंसे विरक्त नहीं होते, उन्हें जीवनभर और जीवनके बाद भी दुःख-ही-दुःख भोगना पड़ता है। क्योंकि वे साधक नहीं, दम्भी हैं। एक तो अभी उन्हें मृत्युसे छुटकारा नहीं मिला है, लोगोंको रिझाने, धन कमाने आदिके क्लेश उठाने पड़ रहे हैं, और दूसरे आपका स्वरूप न जाननेके कारण अपने धर्म-कर्मका उल्लंघन करनेसे परलोकमें नरक आदि प्राप्त होनेका भय भी बना ही रहता है†॥ ३९॥

टिप्पणियाँ

  1. †

    दम्भन्यासमिषेण वंचितजनं भोगैकचिन्तातुरं

    सम्मुह्यन्तमहर्निशं विरचितोद्योगक्लमैराकुलम्।

    आज्ञालंघिनमज्ञमज्ञजनतासम्माननासन्मदं

    दीनानाथ दयानिधान परमानन्द प्रभो पाहि माम्॥ २६॥

    प्रभो! मैं दम्भपूर्ण संन्यासके बहाने लोगोंको ठग रहा हूँ। एकमात्र भोगकी चिन्तासे ही आतुर हूँ तथा रात-दिन नाना प्रकारके उद्योगोंकी रचनाकी थकावटसे व्याकुल तथा बेसुध हो रहा हूँ। मैं आपकी आज्ञाका उल्लंघन करता हूँ, अज्ञानी हूँ और अज्ञानी लोगोंके द्वारा प्राप्त सम्मानसे ‘मैं सन्त हूँ’ ऐसा घमण्ड कर बैठा हूँ। दीनानाथ, दयानिधान, परमानन्द! मेरी रक्षा कीजिये।

     

    (मुद्रित पृष्ठ 684)

पढ़नेकी विधि

अक्षरका आकार
सामान्य
अध्यायमें क्या दिखे
रोमन लिप्यन्तरण (IAST)
पंक्तियोंके बीच
रंग
सहायता

ये विकल्प केवल इसी ब्राउज़रमें रहते हैं; कहीं भेजे नहीं जाते। कुंजियाँ: ?

↑ ↓ चुनें · Enter खोलें · Esc बन्द

कुंजियाँ

←→
पिछला या अगला पृष्ठ (श्लोक, या अध्याय)
/
खोज
CtrlK
किसी अध्याय या श्लोकपर सीधे जाएँ (Mac: ⌘ K)
AltA
पढ़नेकी विधि
?
यह सूची
Esc
खुली सूची बन्द करें