॥ श्रीहरिः ॥
श्लोक 2.6.43
गन्धर्वविद्याधरचारणेशा
ये यक्षरक्षोरगनागनाथाः।
ये वा ऋषीणामृषभाः पितॄणां ✎ 998
दैत्येन्द्रसिद्धेश्वरदानवेन्द्राः ।
अन्ये च ये प्रेतपिशाचभूत-
कूष्माण्डयादोमृगपक्ष्यधीशाः ॥ ४३
gandharvavidyādharacāraṇeśā
ye yakṣarakṣoraganāganāthāḥ|
ye vā ṛṣīṇāmṛṣabhāḥ pitṝṇāṃ
daityendrasiddheśvaradānavendrāḥ |
anye ca ye pretapiśācabhūta-
kūṣmāṇḍayādomṛgapakṣyadhīśāḥ || 43
अर्थ
मैं, शंकर, विष्णु, दक्ष आदि ये प्रजापति, तुम और तुम्हारे-जैसे अन्य भक्तजन, स्वर्गलोकके रक्षक, पक्षियोंके राजा, मनुष्यलोकके राजा, नीचेके लोकोंके राजा; गन्धर्व, विद्याधर और चारणोंके अधिनायक; यक्ष, राक्षस, साँप और नागोंके स्वामी; महर्षि, पितृपति, दैत्येन्द्र, सिद्धेश्वर, दानवराज; और भी प्रेत-पिशाच, भूत-कूष्माण्ड, जल-जन्तु, मृग और पक्षियोंके स्वामी; एवं संसारमें और भी जितनी वस्तुएँ ऐश्वर्य, तेज, इन्द्रियबल, मनोबल, शरीरबल या क्षमासे युक्त हैं; अथवा जो भी विशेष सौन्दर्य, लज्जा, वैभव तथा विभूतिसे युक्त हैं; एवं जितनी भी वस्तुएँ अद्भुत वर्णवाली, रूपवान् या अरूप हैं—वे सब-के-सब परमतत्त्वमय भगवत्स्वरूप ही हैं॥ ४२—४४॥✎ 1292 1952