श्रीमद्भागवत महापुराणगीताप्रेस, गोरखपुर — मुखपृष्ठ
⌕

॥ श्रीहरिः ॥

श्लोक 10.17.25

दशम स्कन्ध · अध्याय 17 · अथ सप्तदशोऽध्यायः

इत्थं स्वजनवैक्लव्यं निरीक्ष्य जगदीश्‍वरः।

तमग्‍निमपिबत्तीव्रमनन्तोऽनन्तशक्तिधृक्॥ २५

itthaṃ svajanavaiklavyaṃ nirīkṣya jagadīśvaraḥ|

tamagnimapibattīvramananto'nantaśaktidhṛk|| 25

अर्थ

भगवान् अनन्त हैं; वे अनन्त शक्तियोंको धारण करते हैं, उन जगदीश्‍वर भगवान् श्रीकृष्णने जब देखा कि मेरे स्वजन इस प्रकार व्याकुल हो रहे हैं तब वे उस भयंकर आगको पी गये*॥ २५॥

इति श्रीमद्भागवते महापुराणे पारमहंस्यां संहितायां दशमस्कन्धे पूर्वार्धे
दावाग्‍निमोचनं नाम सप्तदशोऽध्यायः॥ १७॥

टिप्पणियाँ

  1. *

    अग्‍नि-पान

    १. मैं सबका दाह दूर करनेके लिये ही अवतीर्ण हुआ हूँ। इसलिये यह दाह दूर करना भी मेरा कर्तव्य है।

    २. रामावतारमें श्रीजानकीजीको सुरक्षित रखकर अग्‍निने मेरा उपकार किया था। अब उसको अपने मुखमें स्थापित करके उसका सत्कार करना कर्तव्य है।

    ३. कार्यका कारणमें लय होता है। भगवान्‌के मुखसे अग्‍नि प्रकट हुआ—मुखाद् अग्‍निरजायत। इसलिये भगवान्‌ने उसे मुखमें ही स्थापित किया।

    ४. मुखके द्वारा अग्‍नि शान्त करके यह भाव प्रकट किया कि भव-दावाग्‍निको शान्त करनेमें भगवान्‌के मुख-स्थानीय ब्राह्मण ही समर्थ हैं।

     

    (मुद्रित पृष्ठ 251)

पढ़नेकी विधि

अक्षरका आकार
सामान्य
अध्यायमें क्या दिखे
रोमन लिप्यन्तरण (IAST)
पंक्तियोंके बीच
रंग
सहायता

ये विकल्प केवल इसी ब्राउज़रमें रहते हैं; कहीं भेजे नहीं जाते। कुंजियाँ: ?

↑ ↓ चुनें · Enter खोलें · Esc बन्द

कुंजियाँ

←→
पिछला या अगला पृष्ठ (श्लोक, या अध्याय)
/
खोज
CtrlK
किसी अध्याय या श्लोकपर सीधे जाएँ (Mac: ⌘ K)
AltA
पढ़नेकी विधि
?
यह सूची
Esc
खुली सूची बन्द करें