श्रीमद्भागवत महापुराणगीताप्रेस, गोरखपुर — मुखपृष्ठ
⌕

॥ श्रीहरिः ॥

श्लोक 10.8.25

दशम स्कन्ध · अध्याय 8 · अथाष्टमोऽध्यायः

शृंग्यग्‍निदंष्ट्र्यसिजलद्विजकण्टकेभ्यः ✎ 2062

क्रीडापरावतिचलौ स्वसुतौ निषेद्धुम्।

गृह्याणि कर्तुमपि यत्र न तज्जनन्यौ

शेकात आपतुरलं मनसोऽनवस्थाम्॥ २५

śṛṃgyagnidaṃṣṭryasijaladvijakaṇṭakebhyaḥ

krīḍāparāvaticalau svasutau niṣeddhum|

gṛhyāṇi kartumapi yatra na tajjananyau

śekāta āpaturalaṃ manaso'navasthām|| 25

अर्थ

कन्हैया और बलदाऊ दोनों ही बड़े चंचल और बड़े खिलाड़ी थे। वे कहीं हरिन, गाय आदि सींगवाले पशुओंके पास दौड़ जाते, तो कहीं धधकती हुई आगसे खेलनेके लिये कूद पड़ते। कभी दाँतसे काटनेवाले कुत्तोंके पास पहुँच जाते, तो कभी आँख बचाकर तलवार उठा लेते। कभी कूएँ या गड्ढेके पास जलमें गिरते-गिरते बचते, कभी मोर आदि पक्षियोंके निकट चले जाते और कभी काँटोंकी ओर बढ़ जाते थे। माताएँ उन्हें बहुत बरजतीं, परन्तु उनकी एक न चलती। ऐसी स्थितिमें वे घरका काम-धंधा भी नहीं सँभाल पातीं। उनका चित्त बच्चोंको भयकी वस्तुओंसे बचानेकी चिन्तासे अत्यन्त चंचल रहता था॥ २५॥

इस श्लोक और इसके अर्थमें की गयी शुद्धियाँ (1)
  • #2062 यूनिकोड-रूप (अक्षर वही): दंष्ट्रॺसिजल → दंष्ट्र्यसिजल

पढ़नेकी विधि

अक्षरका आकार
सामान्य
अध्यायमें क्या दिखे
रोमन लिप्यन्तरण (IAST)
पंक्तियोंके बीच
रंग
सहायता

ये विकल्प केवल इसी ब्राउज़रमें रहते हैं; कहीं भेजे नहीं जाते। कुंजियाँ: ?

↑ ↓ चुनें · Enter खोलें · Esc बन्द

कुंजियाँ

←→
पिछला या अगला पृष्ठ (श्लोक, या अध्याय)
/
खोज
CtrlK
किसी अध्याय या श्लोकपर सीधे जाएँ (Mac: ⌘ K)
AltA
पढ़नेकी विधि
?
यह सूची
Esc
खुली सूची बन्द करें