श्रीमद्भागवत महापुराणगीताप्रेस, गोरखपुर — मुखपृष्ठ
⌕

॥ श्रीहरिः ॥

श्लोक 10.83.4

दशम स्कन्ध · अध्याय 83 · अथ त्र्यशीतितमोऽध्यायः

हित्वाऽऽत्मधामविधुतात्मकृतत्र्यवस्थ- ✎ 2132

मानन्दसम्प्लवमखण्डमकुण्ठबोधम् ।

कालोपसृष्टनिगमावन आत्तयोग-

मायाकृतिं परमहंसगतिं नताः स्म॥ ४

hitvā''tmadhāmavidhutātmakṛtatryavastha-

mānandasamplavamakhaṇḍamakuṇṭhabodham |

kālopasṛṣṭanigamāvana āttayoga-

māyākṛtiṃ paramahaṃsagatiṃ natāḥ sma|| 4

अर्थ

भगवन्! आप एकरस ज्ञानस्वरूप और अखण्ड आनन्दके समुद्र हैं। बुद्धि-वृत्तियोंके कारण होनेवाली जाग्रत्, स्वप्न, सुषुप्ति—ये तीनों अवस्थाएँ आपके स्वयंप्रकाश स्वरूपतक पहुँच ही नहीं पातीं, दूरसे ही नष्ट हो जाती हैं। आप परमहंसोंकी एकमात्र गति हैं। समयके फेरसे वेदोंका ह्रास होते देखकर उनकी रक्षाके लिये आपने अपनी अचिन्त्य योगमायाके द्वारा मनुष्यका-सा शरीर ग्रहण किया है। हम आपके चरणोंमें बार-बार नमस्कार करते हैं’॥ ४॥✎ 1440

इस श्लोक और इसके अर्थमें की गयी शुद्धियाँ (2)
  • #1440 अक्षर (मुद्रित पृष्ठके पाठसे): ह्रस → ह्रास
  • #2132 यूनिकोड-रूप (अक्षर वही): कृतत्रॺवस्थ → कृतत्र्यवस्थ

पढ़नेकी विधि

अक्षरका आकार
सामान्य
अध्यायमें क्या दिखे
रोमन लिप्यन्तरण (IAST)
पंक्तियोंके बीच
रंग
सहायता

ये विकल्प केवल इसी ब्राउज़रमें रहते हैं; कहीं भेजे नहीं जाते। कुंजियाँ: ?

↑ ↓ चुनें · Enter खोलें · Esc बन्द

कुंजियाँ

←→
पिछला या अगला पृष्ठ (श्लोक, या अध्याय)
/
खोज
CtrlK
किसी अध्याय या श्लोकपर सीधे जाएँ (Mac: ⌘ K)
AltA
पढ़नेकी विधि
?
यह सूची
Esc
खुली सूची बन्द करें