॥ श्रीहरिः ॥
श्लोक 11.16.39
संख्यानं परमाणूनां कालेन क्रियते मया।
न तथा मे विभूतीनां सृजतोऽण्डानि कोटिशः॥ ३९
saṃkhyānaṃ paramāṇūnāṃ kālena kriyate mayā|
na tathā me vibhūtīnāṃ sṛjato'ṇḍāni koṭiśaḥ|| 39
अर्थ
यदि मैं गिनने लगूँ तो किसी समय परमाणुओंकी गणना तो कर सकता हूँ, परन्तु अपनी विभूतियोंकी गणना नहीं कर सकता। क्योंकि जब मेरे रचे हुए कोटि-कोटि ब्रह्माण्डोंकी भी गणना नहीं हो सकती, तब मेरी विभूतियोंकी गणना तो हो ही कैसे सकती है॥ ३९॥