॥ श्रीहरिः ॥
श्लोक 11.3.53
गन्धमाल्याक्षतस्रग्भिर्धूपदीपोपहारकैः ।
सांगं सम्पूज्य विधिवत् स्तवैः स्तुत्वा नमेद्धरिम्॥ ५३
gandhamālyākṣatasragbhirdhūpadīpopahārakaiḥ |
sāṃgaṃ sampūjya vidhivat stavaiḥ stutvā nameddharim|| 53
अर्थ
अपने-अपने उपास्यदेवके विग्रहकी हृदयादि अंग, आयुधादि उपांग और पार्षदोंसहित उसके मूलमन्त्रद्वारा पाद्य, अर्घ्य, आचमन, मधुपर्क, स्नान, वस्त्र, आभूषण, गन्ध, पुष्प, दधि-अक्षतके* तिलक, माला, धूप, दीप और नैवेद्य आदिसे विधिवत् पूजा करे तथा फिर स्तोत्रोंद्वारा स्तुति करके सपरिवार भगवान् श्रीहरिको नमस्कार करे॥ ५२-५३॥
टिप्पणियाँ
- *
विष्णुभगवान्की पूजामें अक्षतोंका प्रयोग केवल तिलकालंकारमें ही करना चाहिये, पूजामें नहीं—‘नाक्षतैरर्चयेद् विष्णुं न केतक्या महेश्वरम्।’