॥ श्रीहरिः ॥
श्लोक 11.5.13
यद् घ्राणभक्षो विहितः सुराया-
स्तथा पशोरालभनं न हिंसा।
एवं व्यवायः प्रजया न रत्या
इमं विशुद्धं न विदुः स्वधर्मम्॥ १३
yad ghrāṇabhakṣo vihitaḥ surāyā-
stathā paśorālabhanaṃ na hiṃsā|
evaṃ vyavāyaḥ prajayā na ratyā
imaṃ viśuddhaṃ na viduḥ svadharmam|| 13
अर्थ
सौत्रामणि यज्ञमें भी सुराको सूँघनेका ही विधान है, पीनेका नहीं। यज्ञमें पशुका आलभन (स्पर्शमात्र) ही विहित है, हिंसा नहीं। इसी प्रकार अपनी धर्मपत्नीके साथ मैथुनकी आज्ञा भी विषयभोगके लिये नहीं, धार्मिक परम्पराकी रक्षाके निमित्त सन्तान उत्पन्न करनेके लिये ही दी गयी है। परन्तु जो लोग अर्थवादके वचनोंमें फँसे हैं, विषयी हैं, वे अपने इस विशुद्ध धर्मको जानते ही नहीं॥ १३॥✎ 1730 1731 1911