॥ श्रीहरिः ॥
श्लोक 10.33.4
यं मन्येरन् नभस्तावद् विमानशतसंकुलम।
दिवौकसां सदाराणामौत्सुक्यापहृतात्मनाम्॥ ४
yaṃ manyeran nabhastāvad vimānaśatasaṃkulama|
divaukasāṃ sadārāṇāmautsukyāpahṛtātmanām|| 4
अर्थ
सम्पूर्ण योगोंके स्वामी भगवान् श्रीकृष्ण दो-दो गोपियोंके बीचमें प्रकट हो गये और उनके गलेमें अपना हाथ डाल दिया। इस प्रकार एक गोपी और एक श्रीकृष्ण, यही क्रम था। सभी गोपियाँ ऐसा अनुभव करती थीं कि हमारे प्यारे तो हमारे ही पास हैं। इस प्रकार सहस्र-सहस्र गोपियोंसे शोभायमान भगवान् श्रीकृष्णका दिव्य रासोत्सव प्रारम्भ हुआ। उस समय आकाशमें शत-शत विमानोंकी भीड़ लग गयी। सभी देवता अपनी-अपनी पत्नियोंके साथ वहाँ आ पहुँचे। रासोत्सवके दर्शनकी लालसासे, उत्सुकतासे उनका मन उनके वशमें नहीं था॥ ३-४॥✎ 2090